Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

आयरलैंड के खिलाफ एकदिनी श्रृंखला के लिए शैफाली निश्चित तौर पर हमारी योजना मेंः स्मृति मंधाना

मंधाना फिलहाल हरमनप्रीत कौर की अनुपस्थिति में भारतीय टीम का नेतृत्व कर रही हैं, जिन्हें आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर के साथ आराम दिया गया है।

10 Jan 2025

आयरलैंड के खिलाफ एकदिनी श्रृंखला के लिए शैफाली निश्चित तौर पर हमारी योजना मेंः स्मृति मंधाना

नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने गुरुवार को कहा कि पिछले साल खराब फार्म के कारण टीम से बाहर हुईं सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा "निश्चित रूप से" योजना में हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही शैफाली की टीम में वापसी होगी।

मंधाना फिलहाल हरमनप्रीत कौर की अनुपस्थिति में भारतीय टीम का नेतृत्व कर रही हैं, जिन्हें आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर के साथ आराम दिया गया है।

श्रृंखला के उद्घाटन से पूर्व स्मृति मंधाना ने कहा कि “हरमन को आराम दिया गया है और यह बहुत स्पष्ट था। शैफाली पिछली दो-तीन वनडे श्रृंखला में टीम का हिस्सा नहीं रही हैं। पिछली श्रृंखला में प्रतीका (रावल) ने उनकी अनुपस्थिति में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन शैफाली ने घरेलू क्रिकेट में बहुत रन बनाए हैं। इसलिए, वह निश्चित रूप से हमारी योजना में है। मैं वास्तव में खुश हूं कि वह वापस गई और रन बनाए।"

मंधाना ने कहा कि टीम उनके पास मौजूद संसाधनों से अच्छा प्रदर्शन करने को उत्सुक है। उन्होंने कहा “हमें एक टीम के रूप में सकारात्मक चीजों पर फोकस करना है। हमारे पास क्या नहीं इस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। हमारे पास एक संतुलित टीम है। जो लड़कियां आई हैं वे भी अच्छी हैं।”

पिछली श्रृंखला को लेकर कप्तान मंधाना ने कहा कि आस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ परिणाम गलत रहा। हालांकि उससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ मजबूत प्रदर्शन ने टीम को आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए काफी आत्मविश्वास दिया है। हमारे गेंदबाज फार्म में हैं और बल्लेबाज भी अच्छी मेहनत कर रहे हैं। हमारी कोशिश होगी आगे भी हम बेहतर करें।

मंधाना ने कहा कि हरमनप्रीत और रेनुका जैसे खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में आयरलैंड के खिलाफ श्रृंखला युवा खिलाड़ियों के लिए प्रभावित करने और वनडे विश्व कप से पहले चयन के लिए दावा पेश करने का एक आदर्श मंच है। कप्तान ने कहा, "जिस किसी को भी मौका मिलेगा, मुझे यकीन है कि वे इसे दोनों हाथों से लपकने की कोशिश करेंगे।"
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आयरलैंड के खिलाफ एकदिनी श्रृंखला के लिए शैफाली निश्चित तौर प
मंधाना फिलहाल हरमनप्रीत कौर की अनुपस्थिति में भारतीय टीम का नेतृत्व कर रही हैं, जिन्हें आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए तेज गेंदबाज रेणुक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News